
#महोबा - विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सेवायोजन सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में वक्ताओं ने जनपद के विविध पर्यटन स्थलों के इतिहास एवं पर्यटन महत्व पर प्रकाश डाला , कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक राकेश गोस्वामी एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । सदर विधायक ने कहा कि जनपद में पर्यटन की असीम संभावना है यहां चंदेल कालीन एवं बुंदेला कालीन अनेक ऐतिहासिक स्थल है जो पर्यटकों को लगातार आकर्षित कर रहे हैं । सरकार के प्रयास से महोबा के पर्यटन स्थलों का लगातार विकास कराए जाने की योजनाएं बन रही हैं और उनका धरातल पर कार्य हो रहा है , कार्यक्रम में पर्यटन विभाग की विविध योजनाओं की जानकारी भी दी गई । पर्यटन नीति 2022 एवं ब्रेक एंड ब्रेकफास्ट होम स्टे पॉलिसी 2025 के बारे में भी बताया गया, इस अवसर पर पर्यटन संगोष्ठी का आयोजन किया गया, इसमें साहित्यकार संतोष पटेरिया इत्यादि ने जनपद के पर्यटन स्थलों की महत्वपूर्ण जानकारी दी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कुमारी ध्वनि और उमाकांत द्विवेदी ने बुंदेलखंड की महिमा का गायन किया, प्रिंसी डांस ग्रुप की बालिकाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया, कार्यक्रम में शिव कुमार गोस्वामी , राहुल अग्रवाल , राम जी गुप्ता , हरनारायण यादव ,ओमप्रकाश तिवारी, प्रेमचंद सोनी जग प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे , कार्यक्रम का संचालन जग प्रसाद तिवारी ने किया एवं आभार पर्यटन अधिकारी डॉक्टर चित्रगुप्त ने व्यक्त किया ।
#mahoba #news #upnews #mahobapost
Mahoba, Mahoba | Sep 27, 2026