=-विंध्य पूर्वांचल स्पर एक्सप्रेस-वे के लिए क्रय कमेटी की बैठक, किसानों को मिलेगा सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा मीरजापुर, 30 सितंबर 2026। विंध्य पूर्वांचल स्पर एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में तहसील चुनार सभागार में क्रय कमेटी की बैठक हुई। बैठक में तहसील चुनार के प्रभावित 36 गांवों के काश्तकारों से भूमि की दर निर्धारण को लेकर वार्ता की गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित किसानों को सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। भूमि की प्रकृति के साथ उस पर स्थित भवन एवं अन्य संरचनाओं का भी नियमानुसार मूल्यांकन किया जाएगा। बैठक के अंत में काश्तकारों ने चार गुना दर पर भूमि देने पर सहमति जताई। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार सिंह, एसडीएम चुनार अनेग सिंह, तहसीलदार चुनार, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड-2, अधिशासी अभियंता चुनार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। #TodayMirzapurNews #मिर्जापुर #विंध्यपूर्वांचलस्परएक्सप्रेसवे #पवनकुमारगंगवार #चुनार #किसान #मुआवजा #MirzapurNews