
तारामंडल में जलभराव का सांसद रवि किशन ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जलनिकासी के निर्देश
गोरखपुर। लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी क्रम में गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ल ने महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव के साथ तारामंडल स्थित गोरक्ष एन्क्लेव के निकट जलभराव वाले क्षेत्र का मौके पर निरीक्षण किया।
सांसद रवि किशन ने क्षेत्र में जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं नगर निगम की टीम को जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं।
उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और आवश्यकता के अनुसार त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया। इस दौरान नगर निगम की टीम एवं संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
सांसद ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन प्राथमिकता है। बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
#gorakhpur #UttarPradesh