कांकेर में शान से लहराया तिरंगा, 107 शहीद परिवारों का सम्मान
कांकेर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश पढ़ा। समारोह में 107 शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 104 अधिकारी-कर्मचारी, समाजसेवी, नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। 12 प्लाटूनों के शानदार मार्चपास्ट और 1,000 विद्यार्थियों की सामूहिक पीटी ने समारोह में देशभक्ति का जोश भर दिया।
सुशासन सरकार शहीदों के सम्मान, युवाओं के उत्साह और जनभागीदारी के साथ सशक्त एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ा रही है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #IndependenceDay #Kanker #Chhattisgarh