Public App Logo
भण्डारीडीह से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था गिरिडीह। शहर के भण्डारीडीह स्थित श्री राम जानकी मंदिर से श्रावण मास के अवसर पर दर्जनों कांवड़ियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। जत्थे में 8 महीने की मायरा कुमारी और 3 वर्षीय मिस्टी कुमारी सबसे कम उम्र की श्रद्धालु रहीं। इनके अलावा वीरू वर्मा, बबलू चौधरी, पंकज मिश्रा, मुकेश मंडल, पिंटू, मुकेश पासवान, विराज और छोटू चौधरी समेत दर्जनों कांवड़िए शामिल रहे। रवानगी के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता कुमारी ने सभी कांवड़ियों को अंगवस्त्र और फल देकर उत्साहपूर्वक विदा किया तथा मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। कांवड़िए सबसे पहले बिहार के सुल्तानगंज पहुंचेंगे, जहां विधि-विधान से गंगा जल लेकर करीब 107 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और बाबा का जलाभिषेक करेंगे। मौके पर पार्षद समीर दीप, अमित आर्या, पवन कंधवे, सुरेश गुप्ता, आशीष चंद्रवंशी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। #Giridihviews #KanwariyaYatra #BabaBaidyanath #GiridihNews - Giridih News