
#महोबा - अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह द्वारा कुलपहाड़ जल विहार मेले का किया गया स्थलीय निरीक्षण , सुरक्षा एवं कानून- व्यवस्था के दृष्टिगत दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।
आज अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह द्वारा थाना कुलपहाड़ क्षेत्रान्तर्गत आयोजित होने वाले कुलपहाड़ जल विहार मेले का प्रभारी निरीक्षक कुलपहाड़ अवधेश मिश्रा की उपस्थिति में मेला मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मेला स्थल पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा मेला परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं/आमजन की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
इसके साथ ही मेले में स्थापित अस्थायी पुलिस चौकी का निरीक्षण करते हुए वहां बनाए गए कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। कंट्रोल रूम के माध्यम से मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता एवं समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया ।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मेला क्षेत्र में निरन्तर पुलिस बल की ड्यूटी लगाने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।
महोबा पुलिस द्वारा मेले में आने वाले आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं ।
#mahoba #news #kulpahar #mahobapost
Mahoba, Mahoba | Sep 26, 2026