Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

महीनों से राशन नहीं मिला, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने और पीओएस पर्ची नहीं देने का आरोप, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ प्रदर्शन रैपुरा। पन्ना जिले की रैपुरा तहसील अंतर्गत सहकारी समिति बगरौड़ की शासकीय उचित मूल्य दुकान मनकौरा में राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। महीनों से राशन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण रैपुरा-पन्ना मार्ग पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने राशन वितरण व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि उचित मूल्य दुकान में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी पंकज लोधी द्वारा हितग्राहियों के घर-घर जाकर फिंगर लगवाए जाते हैं, लेकिन फिंगर लगने के बाद कई हितग्राहियों को राशन उपलब्ध नहीं कराया जाता। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि फिंगर लगाने के बाद पीओएस मशीन से निकलने वाली पर्ची भी हितग्राहियों को नहीं दी जाती, जिससे उन्हें राशन वितरण की सही जानकारी नहीं मिल पाती। ग्रामीणों के मुताबिक, राशन वितरण से जुड़ी इस समस्या को लेकर पहले भी संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने के बाद ग्रामीणों को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा। चक्काजाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हुआ। ग्रामीणों ने मांग की है कि मनकौरा उचित मूल्य दुकान की व्यवस्था की जांच कराई जाए, पात्र हितग्राहियों को समय पर पूरा राशन उपलब्ध कराया जाए और फिंगर लगाने के बाद पीओएस मशीन की पर्ची हितग्राहियों को अनिवार्य रूप से दी जाए। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन द्वारा जांच और कार्रवाई के संबंध में क्या कदम उठाए जाते हैं। #रैपुरा #राशन_वितरण #चक्काजाम #पन्ना_न्यूज़ #ग्रामीणों_का_प्रदर्शन

Shahnagar, Panna | Aug 13, 2026
महीनों से राशन नहीं मिला, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने और पीओएस पर्ची नहीं देने का आरोप, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ प्रदर्शन रैपुरा। पन्ना जिले की रैपुरा तहसील अंतर्गत सहकारी समिति बगरौड़ की शासकीय उचित मूल्य दुकान मनकौरा में राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। महीनों से राशन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण रैपुरा-पन्ना मार्ग पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने राशन वितरण व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि उचित मूल्य दुकान में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी पंकज लोधी द्वारा हितग्राहियों के घर-घर जाकर फिंगर लगवाए जाते हैं, लेकिन फिंगर लगने के बाद कई हितग्राहियों को राशन उपलब्ध नहीं कराया जाता। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि फिंगर लगाने के बाद पीओएस मशीन से निकलने वाली पर्ची भी हितग्राहियों को नहीं दी जाती, जिससे उन्हें राशन वितरण की सही जानकारी नहीं मिल पाती। ग्रामीणों के मुताबिक, राशन वितरण से जुड़ी इस समस्या को लेकर पहले भी संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने के बाद ग्रामीणों को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा। चक्काजाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हुआ। ग्रामीणों ने मांग की है कि मनकौरा उचित मूल्य दुकान की व्यवस्था की जांच कराई जाए, पात्र हितग्राहियों को समय पर पूरा राशन उपलब्ध कराया जाए और फिंगर लगाने के बाद पीओएस मशीन की पर्ची हितग्राहियों को अनिवार्य रूप से दी जाए। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन द्वारा जांच और कार्रवाई के संबंध में क्या कदम उठाए जाते हैं। #रैपुरा #राशन_वितरण #चक्काजाम #पन्ना_न्यूज़ #ग्रामीणों_का_प्रदर्शन - Shahnagar News