
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में सफाईकर्मियों को किये मेडिकल किट वितरित
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ व विधायक सहारण ने झाड़ू लगाकर किया शुभारंभ
चूरूः राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्थानीय नेचर पार्क में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ थे। वहीं विशिष्ट अतिथि विधायक हरलाल सहारण व सभापति विनय गोयनका थे। अतिथियों ने सफाईकर्मियों को मेडिकल किट वितरित कर स्वच्छता कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। सफाईकर्मी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है। स्वच्छ वातावरण से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। सभापति विनय गोयनका ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद के साथ आमजन की सहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने सफाईकर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता कर्मियों की सुविधाओं और स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल अग्रवाल ने कहा कि बैंक की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान में सहभागिता की जा रही है। सफाईकर्मियों को मेडिकल किट उपलब्ध करवाने का उद्देश्य उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री उपलब्ध करवाना है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा व विमला गढ़वाल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बैंक के मुख्य प्रबंधक नवीन शर्मा, एसएमओ बलराज, वित्तीय साक्षरता सलाहकार गुमान सिंह, श्रीकांत गिरी सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
#Rajendra Rathore #harlalsahran #follower
#nonfollowers #highlightseveryone#highlights
#todaypost #viralpost #brkgbbank
Churu, Churu | Oct 1, 2026