⚠️अगले 3 घंटे में देवघर में बारिश-वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया सूचना।
रांची, झारखंड:–आपदा प्रबंधन विभाग, रांची की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अगले 3 घंटे के दौरान देवघर और बोकारो जिले के कुछ स्थानों पर हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से जाने से बचने की अपील की गई है।