
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय ‘यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026’ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। वर्ष 2047 तक 'विकसित छत्तीसगढ़' के निर्माण में नवाचार और स्टार्टअप्स की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा, नवाचार और तकनीक के दम पर नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार के नए अवसर सृजित करने वाले उद्यमी बनें।
राज्य में उद्यमशीलता को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण योजना’ के तहत ₹500 करोड़ का विशेष प्रावधान किया है। साथ ही नई औद्योगिक नीति के जरिए अब तक प्रदेश को ₹8.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं को एआई, डेटा सेंटर, बायोटेक्नोलॉजी और खाद्य प्रसंस्करण जैसे उभरते क्षेत्रों में नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि असफलता से डरने के बजाय नवाचार का साहस ही सफलता की नई राहें खोलेगा।
#YouthConclave2026 #StartupChhattisgarh #ViksitChhattisgarh #VishnuDeoDevice #Innovation #YuvaShakti #ChhattisgarhRising #FatafatNews