सड़क हादसे में बसडिला के ग्राम प्रधान की मौत, क्षेत्र में शोक
#देवरिया। विकासखंड देवरिया सदर कार्यालय आते समय बसडिला ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान शेषनाथ यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि शेषनाथ यादव मंगलवार को घर से विकासखंड कार्यालय देवरिया सदर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में गंभीर चोट लगने के बाद उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई।
शेषनाथ यादव मिलनसार, हंसमुख और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते थे। ग्राम प्रधान के निधन से ग्रामीणों के साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों में भी शोक है।
#deorianews #deoriaup52
Barhaj, Deoria | Sep 29, 2026