गाजसर में पत्नी व परिवार से गाली-गलौज कर रहा युवक, पुलिस से उलझने पर किया गिरफ्तार
चूरू के सदर थाना पुलिस ने गाजसर गांव में पत्नी व परिवार से झगड़ा कर शांति भंग करने और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की है।सदर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल राकेश कुमार जाप्ता के साथ थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, इसी दौरान सूचना मिली कि गाजसर गांव में राजेंद्र अपनी पत्नी और परिवार के साथ झगड़ा कर रहा है।
पुलिस मौके पर पहुंची तो राजेंद्र जोर-जोर से चिल्लाता मिला। पुलिस का कहना है कि वर्दी में पुलिसकर्मियों को देख राजेंद्र और अधिक आक्रोशित हो गया। उसने पुलिस को मौके पर बुलाने को लेकर नाराजगी जताते हुए स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने 45 वर्षीय राजेंद्र निवासी गाजसर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद उसका राजकीय भर्ती अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। पुलिस ने आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश कर पाबंद करने की कार्रवाई की है।
Churu, Churu | Aug 12, 2026