Public App Logo
नगर परिषद ने वार्ड 11 के लिए जारी किया 50 लाख का टेंडर, बालकनाथ कॉलोनी का होगा कायाकल्प सिरसा। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 11 में विकास कार्यों को गति देने के लिए 50 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया है। इस राशि से मुख्य रूप से बालकनाथ कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। नगर पार्षद राजन शर्मा ने टेंडर जारी होने पर खुशी जताते हुए कहा कि वार्ड 11 में विकास कार्यों की राह अब साफ हो गई है। यहाँ सरकार का ट्रिपल इंजन काम कर रहा है, जिससे विकास की गति दोगुनी हो गई है। 50 लाख रुपये की इस राशि से वार्ड 11 की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। बालकनाथ कालोनी में जलभराव और जर्जर सड़कों से मुक्ति दिलाने के लिए नई पक्की सड़कों और गलियों का निर्माण कराया जाएगा। स्थानीय निवासियों ने लंबे समय से बालकनाथ कॉलोनी के विकास की मांग की थी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे वार्ड 11 एक आदर्श वार्ड के रूप में उभरकर सामने आएगा। राजन शर्मा ने इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व विधायक गोपाल कांडा, वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा, नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरुप का धन्यवाद किया हैं। #sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul#inld #abhaychautala - Sirsa News