Public App Logo
गिरिडीह: धनबाद के सर्वमंगला पब्लिक स्कूल में 7 से 9 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली 26वीं सीनियर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह जिले के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्वेता कुमारी, सुजाता कुमारी और कृष्णा माधव जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए धनबाद रवाना हो गए हैं। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों के चयन से गिरिडीह के खेल प्रेमियों और ताइक्वांडो परिवार में उत्साह का माहौल है। प्रशिक्षकों और खेल पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि तीनों खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ियों ने भी कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया है। इसकी जानकारी गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने दी। #Giridihviews #Giridih #Taekwondo #JharkhandSports - Giridih News