सेवा की कहानी: समितियों में माइक्रो एटीएम और सीएससी सेंटर से ग्रामीणों को सुविधा
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिले की 65 सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा प्रारंभ की गई है। इसके माध्यम से किसानों को समितियों में ही 10 हजार से 20 हजार रुपए तक की राशि आसानी से प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। इससे किसानों को बैंक तक जाने की आवश्यकता कम हुई है और स्थानीय स्तर पर ही राशि प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari ViksitChhattisgarh SevaSeVikas
CGkeAshirwadkaDiya
sevasankalpabhiyan
modiat25