ड्राई डे पर शराब बेच रहा था ऑटो चालक, आबकारी टीम ने दबोचा
15 अगस्त के ड्राई डे पर आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबूपारा निवासी आनंद सोनी को गिरफ्तार किया।
मुखबिर की सूचना पर किराए के मकान में दबिश देकर ऑटो, फ्रिज और कमरे से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई। कार्रवाई में कुल 27.2 लीटर विदेशी मदिरा जब्त की गई। आरोपी का ऑटो और फ्रिज भी सीज कर दिया गया।
आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर का है...
#Ambikapur #BreakingNews #DryDay #ExciseDepartment #Surguja #Chhattisgarh