श्री श्रवण जी सियाक करवाड़ा (रानीवाड़ा), नर्सिंग ऑफिसर, जिला अस्पताल सांचौर के सुपुत्र श्री सत्यपाल सियाक का दो दिन पूर्व बी. ढाणी (भीनमाल रोड) पर सड़क दुर्घटना में निधन का दुःखद समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है।
ईश्वर ऐसा आघात किसी को न दे। गुरु जंभेश्वर भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
सभी मोटरसाइकिल एवं दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। आपकी सावधानी ही आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा है।