
समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*
=========
दिनांक 05.08.2026*
==============
मां मुंडेश्वरी भवानी मंदिर न्यास समिति की बैठक चार वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं मंदिर परिसर के समग्र विकास पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
भभुआ (कैमूर)। जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, मां मुंडेश्वरी भवानी मंदिर न्यास समिति, भगवानपुर, कैमूर की अध्यक्षता में बुधवार को जिला अतिथि गृह में अपराह्न 12:00 बजे न्यास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर परिसर के समग्र विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था तथा आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में न्यास समिति के संरक्षक श्री चंद्रमौली उपाध्याय, उपाध्यक्ष श्री परमेश्वर खरवार एवं श्री अमित सिंह, सचिव श्री अशोक कुमार सिंह, सदस्य श्री झांझू मुसहर, श्री आलोक कुमार सिंह, प्रभारी पदाधिकारी (सामान्य शाखा) श्री अरबिंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी भगवानपुर, अंचलाधिकारी भगवानपुर तथा थाना प्रभारी भगवानपुर उपस्थित रहे।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि मंदिर परिसर एवं बाजार क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट (कचरा) प्रबंधन को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कचरा संग्रहण वाहन सहित आवश्यक संसाधनों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मंदिर परिसर की नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखी जा सके।
श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर न्यास समिति बाजार के दोनों ओर सड़क किनारे नाला निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे वर्षा ऋतु में जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान हो तथा श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का आवागमन सुगम हो सके।
बैठक में बाजार परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय के निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं की सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा आधारभूत संरचनाओं के विकास से संबंधित विभिन्न सुझावों पर विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। न्यास समिति के कर्मियों के मानदेय बढ़ोतरी पर विचार किया गया। दान से प्राप्त आभूषणों की सूची बनाकर वीडियोग्राफी करते हुए निर्देश प्राप्त हुआ। मंदिर धाम परिसर में पीएचडी विभाग/नल जल योजना के तहत जलापूर्ति की व्यवस्था करनी हेतू निदेशक किया गया। मंदिर परिसर में किसी प्रकार की पक्की संरचना नहीं बनाई जाएगी। तथा नियमित रूप से समिति की बैठक समय-समय पर बुलाई जाएगी। हनुमानगढ़ चौक से मंदिर प्रसिद्ध तक बूढ़े बुजुर्ग बच्चों आदि के लिए विशेष बस की सेवा चालू कर किया जाएगा। साथ ही विकास आयुक्त बिहार पटना को न्याय समिति के सदस्य के रूप में बनाने हेतु प्रस्ताव दिया गया ताकि मंदिर का विकास और ज्यादा हो सके।
उपाध्यक्ष श्री परमेश्वर खरवार ने अधौरा से मां मुंडेश्वरी धाम तक नियमित बस सेवा प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, जिससे अधौरा क्षेत्र के श्रद्धालुओं को प्रतिदिन मंदिर आने-जाने में सुविधा उपलब्ध हो सके।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मां मुंडेश्वरी मंदिर एक संरक्षित पुरातात्विक धरोहर है। अतः मंदिर परिसर एवं बाजार क्षेत्र में स्थित अवैध दुकानों एवं अतिक्रमणों को नियमानुसार तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में अंचलाधिकारी, भगवानपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, भगवानपुर तथा थाना प्रभारी, भगवानपुर को संयुक्त रूप से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक का समापन अध्यक्ष महोदय के निर्देशों के अनुपालन के संकल्प एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Aug 5, 2026