जमुई कांड के पीड़िता की फोटो CM के X हैंडल पर डालने के मामले में CMO के स्टेनोग्राफर सागर प्रसाद समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज.
सचिवालय थाने में दर्ज FIR में BNS की धारा 73 और POCSO एक्ट की धारा 23 लगाई गई है. इसके अलावा आईटी एक्ट की धारा 66E और 67 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस की शिकायत में कहा गया है कि नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की फोटो सोशल मीडिया पर डालने से उसकी पहचान सामने आने की स्थिति बनी.