
आपदा पर वश नहीं, लेकिन तत्परता और संवेदनशीलता से कम किया जा सकता है प्रभाव
छपरा, 1 अक्टूबर 2026। आपदा को रोका नहीं जा सकता, लेकिन संकट की घड़ी में त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और बेहतर समन्वय के माध्यम से उसके प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। सारण जिला प्रशासन वर्तमान आपदा की स्थिति में इसी तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संकट में फंसे लोगों का लगातार सुरक्षित निष्क्रमण कराया जा रहा है और उन्हें सुरक्षित स्थलों एवं राहत शिविरों तक पहुंचाया जा रहा है। राहत शिविरों में लोगों के लिए भोजन, पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जरूरत के अनुसार नौका सेवा एवं चिकित्सा दलों को भी लगातार सक्रिय रखा गया है।
प्रभावित पशुओं की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान
जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित और असहाय पशुओं की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जा रही है। संबंधित क्षेत्रों में पशु चारा उपलब्ध कराने के साथ पशु चिकित्सा एवं उपचार की व्यवस्था की गई है। आवश्यकतानुसार अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
आपदा की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में जिला प्रशासन पूरी तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ राहत एवं बचाव कार्यों को आगे बढ़ा रहा है, ताकि प्रभावित लोगों और पशुओं को जल्द से जल्द आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
Rahui, Nalanda | Oct 1, 2026