BJP विधायक के सरकारी बंगले में चोरी! एक्टिवा-सिलेंडर से लेकर नल की टोंटियां तक ले उड़े चोर!
पूरी डिटेल देखें 👇
भोपाल के 45 बंगला इलाके में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के सरकारी आवास में चोरी का मामला सामने आया है। जुलाई से बंद बंगले का पीछे की तरफ का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और एक्टिवा, दो गैस सिलेंडर व नल की टोंटियां ले गए। 30 सितंबर को लौटने पर विधायक के भतीजे राजेश लोधी को चोरी का पता चला। टीटी नगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।