
#महोबा - जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
आज जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने गुरूवार की दोपहर नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित कान्हा गौशाला मुड़हरा का आकस्मिक निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने कान्हा गौशाला में संरक्षित गौवंशों के लिए निर्मित काऊशैड का निरीक्षण किया और गोवंशों को केले एवं गुड़ भी खिलाया । साथ ही जिलाधिकारी द्वारा संरक्षित गौवंशों के लिए पेयजल की व्यवस्था का अवलोकन किया । तत्पश्चात् जिलाधिकारी ने कान्हा गौशाला में निर्मित भूसा स्टोर का निरीक्षण किया । खाद्य सामग्री कक्षों का भी जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने कान्हा गौशाला में रख-रखाव हेतु रखी गयी पंजिकाओें का निरीक्षण किया । गोवंशों के निकलने वाले गोबर के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा पूॅछे जाने पर अधिशासी अधिकारी ने अवगत कराया कि निकलने वाले गोबर से मशीन द्वारा लकड़ी बनवायी जाती है । निरीक्षण दौरान डीएम ने कान्हा गौशाला में बाउण्ड्री के किनारे और भी वृक्षारोपण के निर्देश मातहतों को दिये । कान्हा गोशाला में संरक्षित गोवंशो के स्वास्थ्य परीक्षण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 रंजन सिंह से जानकारी ली तो उनके द्वारा अवगत कराया गया कि गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है और आवश्यकतानुसार पशु चिकित्सक द्वारा गोवंशों का उपचार किया जाता है । कान्हा गौशाला निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि कान्हा गौशाला में संरक्षित गोवंशों को समय-समय पर हरा चारा एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध करायें ।
#mahoba #news #gaushala #highlights
Mahoba, Mahoba | Sep 26, 2026