आपका बेफिक्र सफर ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है!
राजस्थान की ऐतिहासिक पावन धरा पर आने वाले हर देशी-विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए राजस्थान पुलिस की टूरिस्ट असिस्टेंस फोर्स (TAF) हमेशा तैयार है।
स्मारकों की गश्त से लेकर पर्यटकों को ठगने वालों पर रोक लगाने और त्वरित मार्गदर्शन देने तक, TAF के जवान हर कदम पर मदद के लिए तैयार हैं।
इसके अलावा TAF का मुख्य दायित्व समर्पित Assistance Booths के जरिए त्वरित सूचना व सहायता देना भी है। साथ ही TAF महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिला पर्यटकों व परिवारों की विशेष सुरक्षा भी सुनिश्चित करने के लिए तत्पर है।
आप बेफिक्र होकर राजस्थान की गौरवशाली इतिहास, और सुंदरता का आनंद लें, आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है!
राजस्थान दर्शन के दौरान किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए 112 या महिला हेल्पलाइन 1090 डायल करें।
#Rajasthanpolice #Rajasthantour #TAF #safetourism #112