
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह ने दाखिल किया नामांकन
मुजफ्फरपुर में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह ने गुरुवार को आयुक्त कार्यालय में तीन सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद निजी होटल में आयोजित आशीर्वाद सभा में उन्होंने शिक्षकों से समर्थन और आशीर्वाद मांगा।
सभा में बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, मिथिलेश तिवारी, डॉ. राजभूषण निषाद, उमेश कुशवाहा समेत NDA के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभा में मौजूद लोगों से कम से कम 10-10 शिक्षक मतदाताओं से संपर्क करने की अपील की। वहीं शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सरकार के शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए NDA प्रत्याशी को सदन में भेजने की अपील की।
डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान, सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
#TirhutNews #TirhutTeacherConstituency #MLCElection2026 #DrNarendraPrasadSingh #Muzaffarpur #BiharPolitics #NDA #TeacherElection
Bihar, India | Oct 1, 2026