18वां राजपूत राष्ट्रीय मेधावी छात्र-छात्रा मेरिट पुरस्कार-2026 समारोह का आयोजन 25 अक्टूबर को
अखिल भारतीय राजपूत विकास समिति (पंजी.) दिल्ली के तत्वावधान में 18वां राजपूत राष्ट्रीय मेधावी छात्र-छात्रा मेरिट पुरस्कार-2026 समारोह का आयोजन 25 अक्टूबर 2026, रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप भवन, चेतक चौक, केशवपुरम (लॉरेंस रोड), दिल्ली में सुबह 9 बजे से होगा। समिति के अनुसार, वर्ष 2026 में कक्षा 10 (मैट्रिक) बोर्ड परीक्षा एवं सीनियर सैकण्डरी/इंटरमीडिएट परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले राजपूत विद्यार्थियों को नगद राशि, मेडल एवं मेरिट प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक राज्य से निर्धारित मानदंड के अनुसार 8 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।...