ब्रेकिंग: पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी थाना क्षेत्र में पाटूली के पास एक ऑल्टो कार करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 55 वर्षीय चालक विनोद गोदियाल की मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायल को सीएचसी पैठाणी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
Pauri, Garhwal | Aug 6, 2026