
नोहर फीडर पर सफाई एवं मरम्मत कार्य का पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने लिया जायजा
नोहर। नोहर फीडर पर चल रहे सफाई एवं मरम्मत कार्य का पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने जायजा लिया। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों, किसान यूनियन पदाधिकारियों एवं जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों के साथ उन्होंने नहर पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नहर की सफाई एवं मरम्मत कार्य की वर्तमान प्रगति के बारे में जानकारी दी। पूर्व विधायक मटोरिया ने कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नहर की बेहतर सफाई एवं आवश्यक मरम्मत से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
इस दौरान किसानों एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के बीच नहर व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। किसानों ने नहर की सफाई, मरम्मत तथा सिंचाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने से संबंधित सुझाव रखे। अधिकारियों ने कार्य को निर्धारित समय पर पूरा करने तथा सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग की एक्सईएन प्रियंका चौधरी, एससी निरंजन जी मीणा, जेईएन रणवीर देहड़ू, जेईएन विनोद जी मील, एईएन मुकेश सुथार, किसान यूनियन अध्यक्ष गुरमेल सिंह, एनपी अध्यक्ष इंद्राज पटीर, सवाई सिंह राजपूत, कृष्ण गोदारा, कृष्ण सीवर, जगदीश कड़वासरा, मानसिंह बिजारणियां, जयप्रकाश पुनिया सहित अन्य किसान एवं संबंधित लोग मौजूद रहे।