Public App Logo
सैंज घाटी की बेटी विभूति चौधरी को बड़ी उपलब्धि DAV चंडीगढ़ में NSUI की Executive Chairperson नियुक्त_ कुल्लू जिला की सैंज घाटी का नाम एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। सैंज घाटी से सम्बंध रखने वाली होनहार छात्रा *विभूति चौधरी* को प्रतिष्ठित DAV कॉलेज चंडीगढ़ में छात्र संगठन NSUI की Executive Chairperson नियुक्त किया गया है। विभूति जिला परिषद कुल्लू की पूर्व अध्यक्ष रोहिणी चौधरी की सुपुत्री हैं। वर्तमान में वे DAV चंडीगढ़ में अध्ययनरत हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि और उपलब्धि रोहिणी चौधरी जिला परिषद कुल्लू की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं और क्षेत्र में जनसेवा के लिए जानी जाती हैं। मां के सामाजिक कार्यों से प्रेरणा लेकर विभूति ने भी छात्र राजनीति में कदम रखा और अपनी मेहनत, नेतृत्व क्षमता और संगठन कौशल के दम पर NSUI में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हासिल की। Executive Chairperson के रूप में अब विभूति DAV चंडीगढ़ में छात्रों की समस्याओं को उठाने, छात्र हितों की रक्षा करने और संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगी। क्षेत्र में खुशी की लहर विभूति की इस उपलब्धि पर सैंज घाटी सहित पूरे कुल्लू जिले में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और NSUI कार्यकर्ताओं ने विभूति को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विभूति छात्र हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाएंगी और सैंज घाटी व हिमाचल का नाम रोशन करेंगी। सैंज की जनता को अपनी बेटी पर गर्व है और उम्मीद है कि विभूति आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति और समाज सेवा में भी अहम भूमिका निभाएंगी। - Sainj News