🚨 बड़ी खबर | कुर्साकांटा में 11 किलो गांजा बरामद
अररिया से बड़ी खबर सामने आ रही है।
कुर्साकांटा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक के घर से करीब 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के कपड़फोड़ा वार्ड नंबर-06 में की गई। तलाशी के दौरान मो. जब्बार, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता मो. साकिम के घर से लगभग 11 किलो गांजा बरामद हुआ।
इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से Vivo कंपनी का एक स्मार्टफोन भी बरामद किया है।
पुलिस ने बरामद गांजा और मोबाइल को जब्त कर लिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसके पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हाथ तो नहीं है।
कुर्साकांटा पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
#Araria #Kursakanta #GanjaSeized #ArariaPolice #KursakantaPolice #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #PiExpressNews
Araria, Araria | Aug 10, 2026