Public App Logo
थाना कोतवाली पुलिस की रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही- ग्राम हमा से 33 पेटी, 306 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब, तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो कुल कीमत करीब 6 लाख रुपए जप्त पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। थाना कोतवाली पुलिस को विगत रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान फोरलेन हाईवे में अवैध शराब तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान महोबा रोड ब्रिज के पास पहुंची। लिंक रोड से महोबा तरफ जा रहे संदिग्ध बोलेरो वाहन का पीछा कर ग्राम हमा में रोका गया। बोलेरो वाहन में अवैध शराब पाई गई। 33 पेटी, मात्रा 306 लीटर अवैध अंग्रेजी, देशी शराब, बियर एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन बोलेरो कुल कीमत करीब 6 लाख रुपये जप्त किया गया। अवैध शराब तस्करी में फरार आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक ज्ञान सिंह, आरक्षक देशराज, राकेश, संदीप, नरेश एवं टीम की भूमिका रही। Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur - Gwalior Gird News