
#प्रयागराज: सोशल मीडिया पर व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए युवती ने गढ़ी छेड़छाड़ की कहानी, जांच में खुला मामला!
______________________________
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार दिनांक 2 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार
______________________________
#प्रयागराज। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए कथित तौर पर छेड़छाड़ की झूठी कहानी बनाकर वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है।
#युवती ने वीडियो में दावा किया था कि कैंट क्षेत्र में ऑफिस से घर लौटते समय बाइक सवार तीन युवकों ने उसका स्टोल खींच लिया था।
#वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, युवती द्वारा बताए गए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई।
#जांच के दौरान कथित घटना की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस को संबंधित थाने, महिला हेल्पलाइन या कंट्रोल रूम में भी ऐसी शिकायत दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली।
#पूछताछ में बदली कहानी
जांच के दौरान पुलिस ने युवती से पूछताछ की। शुरुआत में उसने अलग-अलग बातें बताईं, लेकिन बाद में कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई थी। युवती ने बताया कि सोशल मीडिया पर अधिक प्रतिक्रिया और लोकप्रियता पाने के लिए उसने यह कहानी बनाई थी।
#इसके बाद युवती ने एक अन्य वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की और सोशल मीडिया फॉलोअर्स से माफी मांगी।
पहले भी किया था छेड़छाड़ का दावा
23 सितंबर को वायरल हुए वीडियो में युवती ने दावा किया था कि म्योराबाद चौराहे से चर्च की ओर जाते समय पल्सर बाइक सवार तीन युवकों ने उसका स्टोल खींच लिया।
#उसने यह भी दावा किया था कि घटना के बाद उसने हेल्पलाइन और कैंट थाने में शिकायत की थी। हालांकि पुलिस जांच में इन दावों की पुष्टि नहीं हुई।
#पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या झूठी जानकारी प्रसारित करना गंभीर मामला है। मामले के कानूनी पहलुओं की जांच की जा रही है।
#Prayagraj #PrayagrajNews #PrayagrajPolice #SocialMedia #ViralVideo #FakeNews #Misinformation #UttarPradesh #LocalNews #BreakingNews #PrayagrajCity