Public App Logo
अशोकधाम मंदिर में बिजली का तार गिरने की अफवाह के बाद भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत लखीसराय के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली का तार गिरने की अफवाह के बाद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। - Mahnar News