मुरलीछपरा विकास खण्ड कार्यालय पर धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
बलिया। विकास खण्ड मुरलीछपरा कार्यालय परिसर में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र पंचायत मुरलीछपरा के प्रमुख कन्हैया सिंह एवं खण्ड विकास अधिकारी शकील अख्तर अंसारी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के विकास में सभी की सहभागिता पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के दौरान विकास खण्ड मुरलीछपरा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों सुशील कुमार एवं मोहम्मद मुस्तफा को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। दोनों सफाई कर्मियों को क्षेत्र पंचायत मुरलीछपरा के प्रमुख कन्हैया सिंह एवं खण्ड विकास अधिकारी शकील अख्तर अंसारी द्वारा सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम में विकास खण्ड के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।