हमीरपुर महाविद्यालय प्रशासन का शर्मनाक प्रदर्शन, प्रदेश के मुखिया के कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था का रहा बोलबाला, बिजली गुल होने पर ज़रनेटर तक का नहीं था इंतज़ाम, जिला प्रशासन की भी किरकिरी करवाई, सब अपने नंबर बनाने में लगे रहे... अव्यवस्था देखकर DC- ADC के भी हाथ- पांव फूले... यूँ तो हमीरपुर जिला में बिजली बोर्ड की कार्य प्रणाली किसी से छिपी नहीं है, लेकिन प्रदेश का मुखिया जहाँ उपस्थित हो वहाँ आधे घण्टे तक अगर विद्युत आपूर्ति ठप्प रहे, उससे ज्यादा शर्मनाक बात क्या हो सकती है... आम आदमी की इस विभाग में क्या सुनवाई होगी, इसका अंदाज़ा इस घटना से लगाया जा सकता है