उषा पब्लिक स्कूल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 10 यूनिट रक्त संग्रह
Sheikhpura Collectorate Prem Kumar Gupta Rahul Kumar Jitendra Nath #BiharNews #dmsheikhpura #sheikhpurabihar #sdarasptalsheikhpura
शेखपुरा, 2 अक्टूबर। उषा पब्लिक स्कूल, शेखपुरा में मानव सेवा और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता ACMO डॉ. अशोक कुमार सिंह ने की। मौके पर डॉ. आशीष रंजन कुमार (MO), धीरज कुमार, HM रणवीर सिंह, आनंद कुमार, प्रधानाचार्य रिंकू कुमार, विकास कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिसमें कुल 10 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। डॉ. अशोक कुमार सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महान सामाजिक सेवा है। उन्होंने नियमित रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया गया।