
नकारात्मक वातावरण दूर करने हेतु विश्व आत्म क्रांति
अभियान है : समर्थगुरु सिद्धार्थ
समर्थगुरु धारा हिमाचल प्रदेश के स्टेट कोऑर्डिनेटर आचार्य कुंजबिहारी और समर्थगुरु धारा हिमाचल के शिक्षा कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि समर्थगुरु धाम, मुरथल के संस्थापक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी के सान्निध्य में विश्व में फैले नकारात्मक सोच को देखते हुए समर्थगुरु धारा और भारतीय योग एवं प्रबंधन संस्थान ने मिलकर विश्व आत्म क्रांति अभियान शुरू किया है।
विश्व में सभी का मंगल हो यही शुभ भावना है।
इसके अंतर्गत पाँच कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं :
1. सहज योगः सहज योग के 70 कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से चलाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से साधक आत्मज्ञान और ब्रह्म ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं।
2. मेंटल हेल्थ मैनेजमेंटः यह भारत एवं विश्व के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में चलाया जा रहा है ताकि हमारे युवा शिकायत भाव से मुक्त होकर अहोभाव की यात्रा पर चल सकें।
3. स्ट्रेस मैनेजमेंटः यह कार्यक्रम कॉर्पोरेट और सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए चलाया जा रहा है, ताकि वे तनाव मुक्त होकर राष्ट्र सेवा कर सकें।
4. मिशन सतनामः भारत में अनेक आध्यात्मिक परंपराएं हैं और उनसे संबंधित कई डेरे पूरे विश्व में फैले हुए हैं, जिनसे जुड़कर अनेक साधक आत्म ज्ञान और ब्रह्म ज्ञान को प्राप्त करना चाहते हैं। मिशन सतनाम के अंतर्गत ऐसे साधकों के लिए सिद्धार्थ ध्यान योग चलाया जा रहा है, जिससे अध्यात्म के मूल मंत्र ध्यान और ओंकार को जानकर वे आध्यात्मिक यात्रा सुगमता से कर सकें ।
5. प्रज्ञाचार्यः यह कार्यक्रम विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों आदि के शिक्षकों, व्याख्याताओं और प्राध्यापकों के लिए चलाया जा रहा है, ताकि उनकी प्रज्ञा जग सके और वे नई पीढ़ी का सही मार्गदर्शन कर सकें।
आज ट्विटर के माध्यम से आदरणीय समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया जी ने विशेष बताया कि तुम भी किसी कामिल मुर्शिद से जुड़ो, नाम का रहस्य जानो और सहज को जानकर सहज में ठहर जाओ।