
अपराध शाखा -2 की टीम नें गुरुद्वारा संतपुरा के पास हुई हत्या के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार डीएसपी रजत गुलिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए अपराध शाखा -2 की टीम ने दिनांक 5 अगस्त को सन्तपुरा गुरुदवारा के नजदीक हुई हत्या की वारदात के संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है डीएसपी रजत गुलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 05 अगस्त 2026 को आरोपी द्वारा भगवानगढ़ निवासी शिवकुमार के सिर पर ईंट से वार किया गया था। गंभीर चोट लगने के कारण पीड़ित की मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में थाना शहर यमुनानगर में अभियोग संख्या 552, धारा 103 (1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा -2 द्वारा आरोपी की तलाश के लिए उप निरीक्षक सुरेंद्र, एएसआई सुनील, विजय, संजय व राजीव की टीम गठित की गई। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी आशीष पुत्र पुरसोतम निवासी गली न0.1 लक्ष्मी नगर कैम्प थाना फर्कपुर यमुनानगर को 11 अगस्त 2026 को कलानौर बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। मामले में वारदात से संबंधित अन्य तथ्यों की जांच जारी है। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि 5 अगस्त को भगवानगढ़ निवासी शिवकुमार संतपुरा रोड पर फोन सुनते हुए पैदल जा रहा था इस दौरान एक बाइक सवार युवक हेलमेट डालकर आया और उसके सिर में ईंट मार कर फरार हो गया जिससे सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी मृतक शिवकुमार से एक महिला को लेकर रंजीश रख रहा था इसी को लेकर उसने चलते हुए इसके सिर पर ईंट से वार किया और उसकी हत्या कर दी। आरोपी को रिमांड पर लेकर मामले का खुलासा किया जाएगा। आरोपी का पिछला रिकार्ड चैक किया जा रहा है।