
#गड़वार पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को दबोचा, चाकू बरामद
_सरया गांव के पास से कृष्णा चौहान उर्फ शेरु गिरफ्तार_
#बलिया
अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गड़वार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा व थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 अब्दुल हफीज की टीम ने सोमवार को सरया गांव के पास से आरोपी को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0- 206/2026 धारा 109(1), 352, 351(3) BNS थाना गड़वार में वांछित कृष्णा चौहान उर्फ शेरु चौहान पुत्र धर्मचन्द्र चौहान निवासी पिण्डारी थाना मनियर हाल पता नगरी पटखौली थाना सुखपुरा उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम:-उ0नि0 अब्दुल हफीज, हे0का0 जिलाजीत सरोज, का0 जितेन्द्र चौरसिया, का0 स्वराज यादव।