🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर थाना प्रभारी अमित मिश्रा को गोल्ड मेडल से सम्मान
मिर्जापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहात कोतवाली के थाना प्रभारी अमित मिश्रा को उत्कृष्ट कार्य के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। वाराणसी जोन के एडीजी नवीन अरोरा ने उन्हें मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
अमित मिश्रा को मिले इस सम्मान से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। यह सम्मान उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट पुलिस सेवा का प्रतीक माना जा रहा है।