बेगूसराय में रविवार को उस वक्त सियासी चर्चा तेज हो गई, जब जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामलखन सिंह के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद रामलखन सिंह ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका बीजेपी से कोई रिश्ता नहीं है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने जन सुराज की सदस्यता नहीं ली है।
रामलखन सिंह के मुताबिक, बेगूसराय में जन सुराज को उनका पूरा समर्थन रहेगा। प्रशांत किशोर और रामलखन सिंह की इस मुलाकात को लेकर स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। खासकर इसलिए क्योंकि यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब जन सुराज बिहार में अपनी राजनीतिक गतिविधियां लगातार बढ़ा रहा है। अब इस मुलाकात का बेगूसराय की राजनीति पर क्या असर पड़ता है, यह देखने वाली बात होगी।