पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र स्थित ब्यापुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प, मारपीट व रोड़ेबाजी के साथ ही फायरिंग हुई। इस दौरान दो बाइको को आग के हवाले करने का मामला भी बताया जा रहा है। इस मारपीट के दौरान जसवीर सहित कई लोग घायल हो गए हैं। वही गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। सूचना पर पहुँची मनेर पुलिस जांच कर कार्रवाई के लिए जुटी हुई है। इस सबन्ध में मनेर थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि पुराने प्रतिद्वंद्वी जस्वीर एवं हरेंद्र के बीच मारपीट की घटना हुई है। हालांकि उन्होंने बताया की गोली चलने की सूचना थी, लेकिन किसी प्रकार का साक्ष्य नहीं मिला है। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। बताते चले कि जसबीर और हरेंद्र पक्ष के बीच काफी अर्से से विवाद चल रहा है और दोनों ही पक्ष से आधा दर्जन से अधिक बार गोलीबारी की घटना हुई है। #manerthana #patnapolice #Shootingincident #BeatingInjured #Stonepelting
Maner, Patna | Aug 8, 2026