महिला कल्याण विभाग ने दी वन स्टॉप सेंटर की सुविधाओं की जानकारी बदायूँ में नगर पालिका बिसौली, नगर पंचायत मुड़िया एवं फैजगंज बेहटा में वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, साइबर सुरक्षा, वन स्टॉप सेंटर की सुविधाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बाल श्रम, बाल विवाह, नशे के दुष्प्रभाव और पॉक्सो एक्ट सहित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल सेवा योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ लेने की अपील की गई।
#बदायूं #महिलाकल्याण #वनस्टॉपसेंटर #बालकल्याण #बालसंरक्षण #मिशनवात्सल्य #कन्यासुमंगला #बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ #बालविवाह #बालश्रम #पॉक्सोएक्ट #महिलासुरक्षा #बालसुरक्षा #साइबरसुरक्षा #1098 #जनमहिमान्यूज़ #BadaunNews #Bisauli #FaizganjBehta #UPNews
Bisauli, Budaun | Aug 14, 2026