
घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छार ने खोला कॉकपिट का दरवाजा, 174 यात्रियों की बची जान
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को उस समय गंभीर स्थिति पैदा हो गई, जब कॉकपिट के अंदर एक को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। विमान उस समय हजारों फीट की ऊंचाई पर था और अचानक तेजी से नीचे उतरने लगा।
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की। इसके बाद यात्रियों और क्रू सदस्यों ने कथित हमलावर को काबू किया। विमान में मौजूद दो अन्य फ्लाईदुबई पायलटों ने बाद में विमान का नियंत्रण संभाला और उसे सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित आपात लैंडिंग कराई।
फ्लाइट में 174 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित रहे। घटना की जांच जारी है और हमले के कारणों को लेकर अभी आधिकारिक रूप से स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।
कैप्टन स्मित मच्छार की सूझबूझ और साहस की भारत तथा इजरायल के नेताओं ने भी सराहना की है।
#CaptainSmitMachchhar #FlyDubai #FZ1073 #Dubai #TelAviv #Tabuk #IndianPilot #AviationNews #India #UTHimachal #UTNews