दरभंगा में जनाज़े को रास्ता नहीं मिला? खेत-नदी पार कर ले जाना पड़ा शव, रोकने के आरोप पर मचा विवाद!
Description:
दरभंगा के मेकना गांव में एक मुस्लिम व्यक्ति के जनाज़े को लेकर रास्ते का विवाद सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार बारिश के बीच जनाज़े को ले जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल किया जा रहा था, लेकिन वहां कुछ लोगों ने रास्ता रोक दिया और मंदिर निर्माण की बात कही।
इसके बाद जनाज़े को कंधे पर उठाकर खेत और पानी/नदी पार कर आगे ले जाने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों ने मौके पर पुलिस की मौजूदगी और प्रशासन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
हालांकि, ये स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोप हैं। दूसरे पक्ष और प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी। इस रिपोर्ट में जानिए आखिर पूरा विवाद क्या है और जनाज़े को किन परिस्थितियों में ले जाना पड़ा।
#Darbhanga #DarbhangaNews #BiharNews #Janaza #Mekna #DarbhangaViral #BiharViral #MuslimCommunity #BiharNewsToday #GroundReport #BreakingNews #WeeHoursNewsBihar #LatestNews
Bihar, India | Oct 1, 2026