गिरिडीह, 15 अगस्त 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समाहरणालय परिसर में उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर समाहरणालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
उपायुक्त ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों एवं शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें संवैधानिक दायित्वों, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं संवेदनशील प्रशासन के सिद्धांतों के साथ आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कर्मियों से निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
#Giridih #IndependenceDay #JharkhandNews #Giridihviews