
ठंडोग विद्यालय पहुंचे जिला परिषद चेयरमैन सुनील शर्मा, विद्यार्थियों को दिया मेहनत का संदेश
पंचकूला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठंडोग में जिला परिषद पंचकूला के चेयरमैन सुनील शर्मा विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि सभी विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करें। उन्होंने विद्यालय और विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को लेकर हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच एवं जिला परिषद सदस्य सुरेश पाल राणा तथा एसएमसी प्रधान परवीन भी मौजूद रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील दत्त ने विद्यालय परिवार की ओर से चेयरमैन सुनील शर्मा एवं सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपना बहुमूल्य समय देकर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
#सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण #पंचकूला #ठंडोग #जिला_परिषद_पंचकूला #सुनील_शर्मा #स्वतंत्रता_दिवस