
पन्ना में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
पन्ना। कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 किलो 120 ग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल समेत कुल ₹86 हजार का मशरूका जब्त किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति काले रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP 35 MC 9945 पर एक बोरी में गांजा लेकर पट्टी तिराहा, लक्ष्मीपुर रोड पर बिक्री की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2 किलो 120 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹36 हजार, बरामद किया गया। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50 हजार बताई गई है, को भी जब्त किया गया। इस तरह कुल ₹86 हजार का मशरूका पुलिस ने जब्त किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दशरथ यादव पिता मंगल सिंह यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बिलखुरा और प्रमोद यादव पिता पान सिंह यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बिलखुरा, थाना कोतवाली पन्ना के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में शिवम यादव निवासी ग्राम कल्याणपुर का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना चौहान तथा संबंधित एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में उनि प्रज्ञा परोहा, प्रधान आरक्षक वृषकेतु रावत, आरक्षक संदीप तिवारी, राहुल सिंह, अमित द्विवेदी, प्रसंग मिश्रा, जीतेन्द्र पटेल, लक्ष्मीनारायण एवं चालक परमलाल का सराहनीय योगदान रहा।
पन्ना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब फरार आरोपी की तलाश और मामले में आगे की जांच जारी है।
#PannaPolice #Panna #MadhyaPradeshPolice #NDPSAct #GanjaSeized #CrimeNews #PoliceAction #JansamparkMP #dgpmp #mppolice