मुंबई से सटे विरार इलाके की एक आवासीय इमारत की लिफ्ट में ब्लिंकिट (Blinkit) डिलीवरी बॉय द्वारा पेशाब करने का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद गुस्साए सोसयटी वासियों ने डिलीवरी बॉय को ढूंढकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद नागरिकों ने आरोपी को पकड़कर विरार पश्चिम के बोलिंज पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया।
हालांकि सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े कुछ बढ़ा-चढ़ाकर किए गए दावे भी चल रहे हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उचित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
#CFN #BreakingNews
Purnea East, Purnia | Oct 1, 2026