अंबिकापुर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
कृषि एवं अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने अंबिकापुर के पी.जी. कॉलेज मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और अमर शहीदों को नमन किया। शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान किया गया। पुलिस-NCC की भव्य परेड, देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उपलब्धियों पर आधारित झांकियों ने समारोह को खास बना दिया। उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।
शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर सुशासन सरकार के साथ विकसित, सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #स्वतंत्रता_दिवस #अंबिकापुर #Chhattisgarh