15 अगस्त 2027 को ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा, जिसके लिए आज उनसे मिलकर उन्हें बधाई प्रेषित की।
देश की सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए मिलने वाला यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे ग्वालियर के लिए गौरव की बात है।
पुलिस सेवा में उनके समर्पण और उल्लेखनीय कार्यों को यह सम्मान नई पहचान देगा। यह पदक मिलने के बाद चार पदक हो जाएंगे।
धर्मवीर सिंह यादव जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 🇮🇳👏
शाहनवाज खान
जिला अध्यक्ष ग्वालियर जिला इकाई
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ
#newsimpact
#gwaliorpolice
Gwalior Police